फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीओ ने प्रधानध्यापकों के साथ किया समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(जौनपुर)। क्षेत्र के बीआरसी त्रिलोचन महादेव में बुधवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकान्त श्रीवास्तव ने ब्लाक के समस्त प्रधानध्यापकों के साथ बैठक कर पठन पाठन की समीक्षा की। प्रधानध्यापकों को निर्देश दिया कि परिषदीय विद्यालयों में गंदगी को कत्तई बर्दास्त नहीं की जाएगी। विद्यालय परिसर की नियमित सफाई होनी चाहिए। समस्त अध्यापक समय से विद्यालय पहुंचेगे। अवकाश पर जाने से पूर्व बीआरसी ग्रुप में मैसेज अवश्य करें। नामांकन हेतु तृतीय चरण का अभियान चल रहा है। जिसके लिए स्कूल चलो अभियान रैली निकालकर अभिभावकों से सम्पर्क करें। अभिभावक सम्पर्क रजिस्टर बनाये। ग्राम प्रधान से मिलकर एमडीएम की गुणवत्ता सुधारे। सभी विद्यालयो में 20 जुलाई तक ड्रेस बितरण कराने तथा दो दिन में प्राप्त पुस्तकों का बितरण कराने का निर्देश दिया। बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष डॉ गिरीश कुमार सिंह, राकेश पाठक,कमलेश सिंह,वार्डेन सविता,सन्तोष,संजू चौधरी,शशिप्रकाश,बीरेन्द्र मौर्य, मो जुबैर, राम उजागिर यादव,आशीष,सुनील,योगेश सरोज,धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें