करंजाकला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित दो कर्मचारियों का वेतन करने का निर्देश दिया।
सीएमओ ने अस्पताल में परिसर में पसरी गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएमओ रामजी पांडेय ने सबसे पहले प्रसव केंद्र, लैब, औषधि कक्ष, ओपीडी का निरीक्षण किया। उसके बाद उपस्थिति रजिस्टर को तलब किया। इसमें वार्ड ब्वाय शनि गुप्ता, डेंटल हाईजेन दिलीप सोनकर अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश स्वास्थ्य प्रभारी योगेश सिंह को दिया। ओपीडी पर आए एक महिला रोगी से सीएमओ ने पूछताछ की। स्वास्थ्य केन्द्र पर कमियों की जानकारी ली। करीब 40 मिनट तक सीएमओ स्वास्थ्य केंद्र पर रहे। परिसर में गंदगी के अम्बार मिलने पर नाराजगी जताई उसे साफ कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर फिर पहुंच रहा हूं। यदि गंदगी मिली तो खैर नहीं है।