जौनपुर। नगर के उमरपुर के निवासियों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मुहल्ले से देशी शराब की दुकान को शीघ्र हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह शराब की दुकान अहमद खां मंदी के नाम से हैं लेकिन लेकिन इसे उनके मुहल्ले में खोला गया है। दुकान के सामने ही स्कूल है। साथ ही शराब पीने वाले उत्पात मचाते हैं। अगर यह से शराब की दुकान नहीं हटा तो किसी दिन बड़ा विवाद हो सकता है। प्रार्थना पत्र देने वालों में आजाद सोनकर, उर्मिला देवी, निशा देवी, जीरा देवी, रीता देवी, सरीता देवी, अनिता देवी, गुंजा देवी,सोनी सोनकर, काजल सोनकर, जितेंद्र सोनकर, चंदन व गोविंदा आदि रहे।