जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को दोपहर में अचानक हाइडिल विभाग पहुंचे। इस दौरान कार्यालयों की जांच की। साथ ही लिपिकों से भी पुछ ताछ की। लेकिन उनके पहुंचने से बिजली विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं अपना काम कराने आए कई उपभोक्ताओं से समस्याएं पूछी। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल उपस्थित बिजली विभाग के अधिकारियों से कराया। इस दौरान डीएम ने गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी दोपहर में जैसे ही हाइडिल विभाग में घुसे। इस दौरान विभाग के बाहर अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए आए उपभोक्ता टहल रहे थे। समोपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि कनेक्शन के बाद भी बिजली उपलब्ध नहीं कराने की बात बताई। डीएम ने जांच करवाया तो उक्त कनेंक्शन उनके पुराने मकान में चल रहा बताया गया। इसके बाद अपना बिल संशोधन कराने के लिए आए शकरमंडी निवासी लालचंद, ऊर्दू बाजार निवासी निखिल, कलंदरपुर निवासी देव नरायन व परसवां निवासी इंद्रजीत ने भी अपनी समस्या बताया। डीएम ने सभी की समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे हाइडिल विभाग के भू तल पर स्थित कार्यालयों की जांच की। हलांकि डीएम को कोई कमी नहीं मिली। लेकिन अधिकारी व कर्मचारी में हड़कंप मचा रहा।