जौनपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मानदेय नहीं बढ़ने की निंदा की है। उनका कहना है कि सरकार ने 120 दिन में इसका वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। उन्होेंने राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की है।
संघ की बैठक रविवार को नवदुर्गा शिव मंदिर परिसर में प्रदेश संगठन मंत्री राजेश कुमार सरोज की अध्यक्षता में हुई। राजेश सरोज ने कहा कि सरकार ने 120 दिन में मानदेय बढ़ाने का वादा किया था लेकिन 500 दिन बीत जाने की बाद मानदेय नहीं बढ़ाया गया। सरकार जब तक मानदेय नहीं बढ़ाती और शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं देती है आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर माधुरी, संगीता, नीलम, अनीता, कालींदी, प्रेमलता, किरन, सीमा, पुष्पा आदि मौजूद थी। जलालपुर क्षेत्र के समहट बाबा मंदिर पर रविवार को आंगनवाड़ी व सहायिका एसोसिएशन की एक बैठक ब्लाक अध्यक्ष मनोरमा सिंह की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने बैठक कहा कि बढ़े हुए मानदेय की घोषणा सरकार जल्द करने वाली है। आप सभी आगनवाड़ी व सहायिका धैर्य बनाएं रखें। इसके बाद लखनऊ में आयोजित सम्मेलन की डेट आने पर आपको सूचित किया जाएगा। एकता बनाए रखिये। बैठक में रामा सिंह, सुमन सिंह,मंजू , शांति,सावित्री, किरन,नीलम श्रीवास्तव,गायत्री राय, संजय सिंह आदि मौजूद थी।