फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ सहित अनुपस्थित कर्मचारियों का रुका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर महराजगंज ब्लाक के बीडीओ सहित अनुपस्थित पांच कर्मचारियों का चार जुलाई का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। चार जुलाई को एडीओ कोआपरेटिव को छोड़कर बीडीओ सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की है।
महराजगंज ब्लाक में चार जुलाई को साढ़े 10 बजे तक सहायक विकास अधिकारी सहकारिता ही उपस्थित रहे। बीडीओ सहित शेष अन्य अधिकारी उक्त समय तक उपस्थित नहीं रहे। जिसकी शिकायत मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार सिंह को मिली। उन्होंने मामले की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। इसके बाद सीडीओ ने जिला विकास अधिकारी दया राम को सबंधित के विरुद्घ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिस पर डीडीओ ने सात जुलाई को बीडीओ सहित अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का चार जुलाई का वेतन रोक दिया। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगने के साथ-साथ उपस्थिति पंजिका, भ्रमण पंजिका एवं अवकाश पंजीका का तीन दिन के अंदर अवलोकन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट:
महराजगंज ब्लाक में चार जुलाई को एडीओ कोआपरेटिव को छोड़कर बीडीओ सहित अन्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इसकी शिकायत मिलने पर सीडीओ ने जांच कराया तो शिकायत सही मिली। उनके निर्देश पर बीडीओ सहित अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का चार जुलाई का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दयाराम, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें