जौनपुर । समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में मिशन 2019 को सफल बनाने की रणीति तय की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि वे घर घर जाकर वर्ष 2014 में भाजपा द्वारा जनता से किए गए वायदे को याद दिलाएं। बैठक शनिवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में आयोजित थी।
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि जिले के कई पुलिस और प्रशानिक अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। अफसर अपने रवैये को नहीं बदलेंगे तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे। पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने कहा कि सपा कार्यकर्ता हौसले से फैसला लें और भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार के कार्यों का बूथ स्तर तक भंडाफोड़ करें। ताकि जनता चुनाव में किए गए वादों का उनसे हिसाब मांग सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के हितों की सुरक्षा करने में फेल साबित हुई है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजनारायण बिंद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर डा. अवधनाथ पाल, नीरज पहलवान, कैलाशनाथ यादव, केशजीत यादव, नन्हकू यादव, राजेश कुमार राजन, धर्मेंद्र चौरसिया, संदीप यदुवंशी, गजराज यादव, हिसामुद्दीन, संजय सरोज, राजदेव यादव, इंदु प्रकाश सिंह, संघर्ष यादव, रत्नाकर चौबे, अमित यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन श्यामबहादुर पाल ने किया।