फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बोले, एक सप्ताह में दो गांव कराए जाए ओडीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत एक माह में एक बैठक अवश्य कराई जाय। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान प्रमुख योजना में है। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना की रिपोर्ट शुक्रवार तक अवश्य उपलब्ध कराएं तथा शनिवार को बैठक की जाएगी। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी ग्राम को ओडीएफ कराने का निर्देश दिए। एक सप्ताह में दो ग्राम ओडीएफ किए जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस में जनपद की जून की प्रदेश रैकिंग 16 है। मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना की तैयारी अभी से ही करें। वर्ष 2018-19 में 24 प्रकार की योजनाओं से समग्र करना है और सभी ग्राम में एक नोडल अधिकारी लगाए गए है जो हर सप्ताह ग्राम में जाकर समीक्षा करेंगे। जिलाधिकारी ने जल निगम अधिकारी को निर्देशित किया कि जल निगम के कार्य योजना बनाकर बजट की मांग की जाए। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण, बेसिक शिक्षा, जलनिगम, स्वच्छ शौचालय, महिला कल्याण, समाज कल्याण, जिला सेवायोजन, चिकित्सा विभाग, वन विभाग पीओ नेडा, मनरेगा, डीपीआरओ, राष्ट्रीय खाद्य निगम, अल्पसंख्यक विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, कौशल विकास, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों की समीक्षा किया। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, सीएमओ रामजी पांडेय, डीडीओ दयाराम, डीएसटीओ रामदरश यादव, पशुचिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र सिंह, केजी सारस्वत, ओंकर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें