फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मांस, मछली की दुकानों, अस्पतालों एवं विद्यालयों की कैंटीन पर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापामारी की। खाद्य पदार्थों के निर्माण के तौर तरीकों की जांच की और सामग्रियों के नमूने लिए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में टीम प़ूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में मेस, कैंटीन की जांच करने पहुंची लेकिन वहां तालाबंद था। उन्होंने विश्वविद्यालय के सामने पूर्वांचल ढाबा एवं सिपाही के मिठाई की दुकान का निरीक्षण किया। इसके बाद मीट मार्केट ओलंदगंज में नूर अली के मीट शॉप एवं मोहम्मद अली, सज्जाद कुरैशी के मुर्गा मीट शॉप तथा ढालगर टोला स्थित मोहम्मद आसिफ कुरैशी के बकरा मीट शॉप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा महाराजगंज बाजार स्थित दो दुकानों से एक-एक मिठाई का नमूना तथा ग्राम धनेजा स्थित आइसक्रीम व आइसकैंडी विनिर्माण फैक्ट्री से आइसकैंडी का नमूना जांच के लिए लिया। प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल कैंपस स्थित मेस का निरीक्षण खाद्य सचल दल द्वारा किया गया। मिक्स वेज, वेज बिरयानी तथा एक मसूर की दाल का नमूना लिया। मुफ्तीगंज बाजार स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के मेंस का निरीक्षण किया गया और मिक्स तैयार दाल का नमूना लिया गया। इस दौरान राजेश मौर्य, सुनील कुमार द्विवेदी, डॉ. तूलिका शर्मा एवं रघुनाथ प्रसाद पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें