जौनपुर। बिजली विभाग द्वारा अभी तक जिले में दो लाख 56 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लगा पाया है। मीटर नहीं लगाए जाने वाले बिजली उपभोक्ता अभी भी विभाग द्वारा निर्धारित दर से बिल का भुगतान कर रहे हैं। जिससे बिजली विभाग को प्रति माह लगभग करोड़ से अधिक रुपये का चुना लग रहा है। बावजूद इसके विभाग मीटर लगाने के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में 20 हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया गया है। सरकार द्वारा लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने के क्रम में बिजली के सभी उपभाक्ताओं के यहां मीटर लगाने का निर्देश पिछले वित्तीय वर्ष में दिया था। जिससे उपभोक्ता जितनी बिजली का उपयोग करें। उतने बिजली का पैसा मिल सके।लेकिन विभाग की लापरहवाही का आलम यह है कि पिछले वित्तीय वर्ष में कुल दो लाख एक हजार बिजली उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाया। वहीं चालू वित्तीय वर्ष में अभी तक 20हजार मीटर लगाया गया है। जबकि सवा लाख मीटर कनेंक्शन का लक्ष्य रखा गया इस दौरान कुल मिलाकर विभाग द्वारा अभी तक दो लाख 21हजार बिजली उपभाक्ताओं के यहां मीटर लगाया है। जबकि जिले में कुल चार लाख 77 हजार बिजली के उपभोक्ता है।अभी भी दो लाख 56 हजार उपभोक्ताओं के यहां मीटर नहीं लग पाया है।