फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे नस्ल का पशुपालन कर आमदनी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत(जौनपुर)। एक निजी कंपनी एबीसी सोलोन नई दिल्ली द्वारा कस्बे में शुक्रवार को पशु मित्र,पैरावेट,पशु डॉक्टर एवं पशु पालकों की संगोष्ठी आयोजित की गई।जिसमें लोगों को अच्छे नस्ल का पशु पालकर आमदनी बढ़ाने पर जोर दिया गया। कम्पनी के सीनियर एनालिस्ट आशीष द्विवेदी ने बताया कि किसान दूध का उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय बढा सकते हैं। अनुज शुक्ला ने कहा कि पशुपालक अपने डॉक्टर से गाय व भैंस को उन्नत नस्ल की बछिया और पड़िया प्राप्त करने के लिए अच्छी नस्ल के जानवर का प्रोजनी टेस्टेड सीमेन इस्तेमाल करना चाहिए। इससे न सिर्फ उन्नत नस्ल के पशुओं को प्राप्त कर सकते हैं।बल्कि अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं। इस अवसर पर केराकत के मुख्य पशु चिकिसाधिकारी डा केदार नाथ कुशवाहा, पशु मित्र, पैरावेट व पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें