फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में लगाए गए 100 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर(जौनपुर) । वन विभाग की ओर से वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय छाछो के प्रांगण में एक सौ पौधे लगाए गए। जिसमे नीम, कंजी, अर्जुन, महुआ, आम, शीशम आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी विश्व देव पांडेय ने बताया कि चालू वर्ष में 34 हेक्टेयर भूमि में 45 हजार पांच सौ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पौधे छाछो, कोरमलपुर, तिलौरा, जगदीशपुर, करौदी, सहरिया, आशापुर, आदि ग्राम पंचायतों में लगाया जाएगा। जिसे जुलाई माह में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछलीशहर विकासखंड के कोटवा ग्राम सभा में स्मृति वन की स्थापना एक हेक्टेयर क्षेत्र में की जा रही है। जिसमें अपने परिजनों की स्मृति व शादी की वर्षगांठ और बच्चे के जन्मदिन आदि के अवसर पर लोग पौध लगा सकते हैं। इसे लिए उनको डेढ़ सौ रुपया प्रति पौधा की दर से पैसा विभाग में जमा करना होगा। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अरुण कुमार,वन विभाग के दरोगा सूर्यबली यादव, कुमार गौरव, शत्रुधन सिंह, चंद्रशेखर यादव, शिव प्रसाद , सरोज सिंह, डॉ विनोद पाल, राजेश यादव, गायत्री, प्रीति, सरोज, असलम, अनीता देवी, हसन अली, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें