फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने समस्याओं का निस्तारण करने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी(जौनपुर)। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम जी पांडेय शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी पर जिले के दर्जनों सीएससी के चिक्तसाधिक्षक व डाक्टर की आपात काल बैठक बुलाई गई ।जिसमें अन्य जगहों से आए डाक्टरों ने मुख्यचिकित्साधिकारी को अपनी -अपनी समस्या बताया ।जिस पर सीएमओ ने निवारण का आश्वसन दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राम जी पांडेय ने कहा कि पब्लिक को उनके अधिकारों की जानकारी निश्चित होनी चाहिए।चिकित्सा, पढ़ाई, कानून व व्यवस्था राज्य के अभिन्न अंग है।मरीजों के साथ सरल व्यवहार किया जाए। सभी अस्पतालों में कंप्यूटर सिस्टम, टीवी साउंड, सीसी फुटेज जल्द से जल्द लगवाएं।रामपुर सीएससी के डा. प्रभात यादव के आए दिन मिलने वाली शिकायतों पर चर्चा करते हुए पुन: शिकायत नहीं मिलने का निर्देश दिया। नौपेडवा में बाउंड्री वाल व हैंड पंप न होने पर समस्या पर उसे शीघ्र दूर कराने का आश्वासन दिया। बैठक के पश्चात डाक्टरों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर डा. एसके वर्मा, डा. यूके शैवाल,डा.मनोज सिंह, डा. विशाल यादव,डा.राकेश कुमार,डा.मनोज सिंह, डा.पुनीत कश्यप,डा.एस के कन्नौजिया,डा.प्रभात यादव. डा.एमके वर्मा, डा. देव कुमार सिंह,डा.श्रवण कुमार, डा.प्रवीण कुमार, डा.गायत्री सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें