डोभी(जौनपुर)। मुसहर जाति, इंसेफलाइटिस, कालाजार व आपदा पीड़ितों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर बनवाने के लिए सहायता दी जाएगी। इसके लिए डोभी ब्लाक में लाभार्थियों की चस्पा कर दी गई है।
खंड विकास अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मुसहर जाती के अलावां अब इंसेफ्लाइटिस, काला जार व आपदा से प्रभावितों को मुख्यमंत्री मंत्री आवास योजना के तहत आवास देने का फरमान जारी किया गया है। जिसके क्रम में लाभार्थियों का चयन कर ब्लाक के सूचना पट्ट पर सूची चस्पा कर दी गई है। जिससे लोग अपना नाम देख सके ।इस दौरान इंसेफ्लाइटिस व काला जार से प्रभावित कोई नहीं मिला। पूरे ब्लाक से 178 पात्र मुसहर व सात दैवी आपदा से प्रभावित पात्र मिले हैं। जिनको सीएम आवास दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन पात्र लोगों का नाम किसी कारण बस छूट गया है। वे अपना नाम कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। जिसकी जांच कर पात्रों को आवास दिया जाएगा। यदि सूची में कोई अपात्र है तो आपत्ति करे। जिससे उसे आवास नहीं दी जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी आवास के नाम पर पैसा मांगता है तो इसकी सूचना हमें दें। जिससे पैसा मांगने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया जा सके ।