जौनपुर। शारदा सहायक खंड 39 में पानी छोड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू )ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किसान पंचायत की। इस दौरान मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि किसानों को अन्नदाता कहा जाता है। लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया जाता है। जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।शारदा सहायक खंड 39 में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। जिससे किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। पात्र गृहस्थी सहित अंत्योदय व बीपीएल कार्ड धारकों को पीएम आवास ग्रामीण योजना का लाभ देने, जंगली जानवरों, नील गाय व आवारा पशुओं को रखने के लिए बाड़ा बनवाने आदि की मांग की जा रही है। लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। किसान पंचायत में अमरनाथ यादव,प्रेमराज मिश्रा, राजेंद्र सिंह, शेषनाथ गुप्ता, आशीष कुमार, गीता देवी, उर्मिला, जान्हवी पटेल आदि उपस्थित रहे।