जौनपुर। जन अधिकार पार्टी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। मांगपत्र में आबादी के अनुपात में आरक्षण देने महंगाई रोकने, समान शिक्षा प्रणाली लागू किए जाने, श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराए जाने, शिक्षा का बजट बढ़ाए जाने, पिछड़े वर्ग की बालिकों को अनुदान बढ़ाए जाने, मनरेगा से किसानों को जोड़े जाने और किसानों को खाद, बीज, बिजली, पानी मुफ्त में देने आदि की मांग की गई। इस मौके पर ध्रुव नारायण मौर्य, प्रभाकर मौर्य, अवनीश मौर्य, सुनील मौर्य, दीपक सेठ, अमित चौबे, सुरेश मौर्य, बिंदु सोनी, सुनीता शर्मा, माधुरी विश्वकर्मा, पवन मौर्य, सम्राट रोशन, संदीप पाल, अमित मौर्य, डा. राजू मौर्य आदि मौजूद रहे।