डोभी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने गाजीपुर से लखनऊ जाते समय बुधवार को डोभी ब्लाक का निरीक्षण किया।इस दौरान अभिलेखों के रखरखाव व साफसफाई के साथ विकास कार्यों से संबंधित फाइलों का अवलोकन किया। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिया । वहीं खंड विकास अधिकारी रवि कुमार व जेई आरइएस मिथिलेश कुमार ने ब्लाक में चल रहे विकास कार्यों की बिंदुवार जानकारी दी ।इस अवसर पर विधायक दिनेश चौधरी उपस्थित रहे । इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंदवक चौराहे पर मंत्री का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।स्वागत करने वालों में आरडी चौधरी ,संजय सिंह, रामेश्वर सिंह, चंद्रिका यादव,पिंटू सिंह, सुनील सिंह प्रधान, विनोद सिंह, राजेश कुमार, सोनू सिंह आदि रहे।