फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों में होनी चाहिए सकारात्मक प्रतिस्पर्धा- रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुजानगंज। परिश्रम करने से सफलता अवश्य मिलती है। जब तक परिश्रम न किया जाए, तब तक सफलता की उम्मीद करना बेमानी होगी। उक्त बातें बदलापुर विधायक रमेश मिश्र ने मंगलवार को ज्ञान स्थली इंटर कालेज सुजानगंज में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छात्रों में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन सकारात्मक प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। छात्रों में यह होड़ होनी चाहिए कि परीक्षा में कौन ज्यादा अंक प्राप्त करेगा। विशिष्ट अतिथि अजय शंकर दुबे अज्जू ने कहा कि सफल होने वाले छात्रों को सम्मानित करना चाहिए। इसे देखकर अन्य छात्रों के मन में भी शिक्षा के प्रति लगन पैदा होती है और वह सफलता अर्जित करने का प्रयास करता है। अध्यापकों को चाहिए कि छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। इसके पहले छात्र पीयूष द्विवेदी, मानस द्विवेदी, अभिनव पाल, ज्योति यादव, विष्णु विश्वकर्मा, रुचि यादव, शिवांश उपाध्याय, श्रेया उपाध्याय, नम्रता, मुस्कान, शिफा खान, अलिख्या गुप्ता, शुभ जायसवाल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभाकांत शुक्ल और संचालन संस्थापक संतोष द्विवेदी ने किया। प्रधानाचार्य कालू राम पटेल ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय कुमार तिवारी, ब्रह्मदेव शुक्ल, राम अकबाल यादव, मनोज दुबे, भाष्कर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें