जौनपुर। सम्मान से पाने वाले का हौसला तो बढ़ता ही है, उसका समाज के प्रति उत्तरदायित्व बढ़ जाता है। यह बात वरिष्ठ चिकित्सक डा. मोहन लाल केसरवानी ने रविवार को डाक्टर्स डे पर सम्मानित होने के बाद कहा। सम्मान समारोह का आयोजन जेसीआई जौनपुर क्लासिक की ओर से
भरत विकास परिषद ने भी चिकित्सकों को सम्मानित किया।
डा. एमपी बरनवाल, बाल रोग चिकित्सक डा. विकास रस्तोगी, फिजिशियन व सर्जन डा. राजबहादुर, डा. अरुण कुमार यादव, डा. सौरभ रस्तोगी, डा.ज्योति रस्तोगी को सम्मानित किया गया। डा. बरनवाल ने कहा कि संस्था जब चाहे तब उनकी सेवा ले सकती है। गरीबों का इलाज करने में वह पीछे नहीं हटेंगे। संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा कि चिकित्सकों का सम्मान कर संस्था अपने खुद को गौरवान्वित महसूस कर रही है। अमित पांडेय ने कहा चिकित्सक का पेशा बहुत ही विश्वास का है। डाक्टर से लोगों की बड़ी अपेक्षाएं होती है। अजय गुप्ता ने कहा डाक्टर पृथ्वी पर ईश्वर का दूसरा रुप है। अभिताष गुप्ता, राजेंद्र सेठ, जोन डायरेक्टर विशाल गुप्ता, विष्णु सहाय एडवोकेट, श्यामजी सेठ, राजेश अग्रहरी, राजकुमार कश्यप, मनीष गुप्ता, आशीष गुप्ता, राजेश गुप्ता, नीरज अग्रहरी ने मौजूद किया।
भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त के आवास पर रविवार को चिकित्सक दिवस के अवसर पर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें परिषद के स्वास्थ्य एंव चिकित्सा प्रकल्प प्रमुख दंत एंव मुख रोग विशेषज्ञ डा.गौरव प्रकाश मौर्य को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, सत्येंद्र अग्रहरि, अतुल जायसवाल,महेंद्र प्रताप चौधरी,अतुल सिंह,रमेश श्रीवास्तव, प्रवीन पाठक,नीरज श्रीवास्तव, राहुल पांडेय आदि उपस्थित रहे।