फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित,लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया(जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हुए दो दिन बीत गया है। लेकिन शनिवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कस्बे में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं रहने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन

मुगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला नईगंज मेंय स्थित जामा मस्जिद के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। जिससे शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे पूरे कस्बे की बत्ती गुल हो गई। उधर इसकी जानकारी लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। लेकिन बिजली विभाग कर्मचारी दूसरे दिन शानिवार को भी खराबी दूर करने नहीं पहुंचे हैं। गर्मी से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। वहीं रात में नींद भी पूरी नहीं हो सकी। दैनिक दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इनवर्टर व मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शिकायत पर भी कोई कार्यवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। जेई संदीप सरोज ने बताया कि खराबी ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही खराबी ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें