सिंगरामऊं(जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पूरारजवार गॉव में नहर की पटरी पर लगे एलटी लाइन का विद्युत पोल ट्रैक्टर के धक्के से टूट गया। जिससे पूरे गॉव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी। गुरूवार की शाम को ट्रैक्टर ईंट लादकर जा रहा था। पूरारजवार गॉव की नहर की पटरी पर शराब के नशे मे धुत चालक ट्रैक्टर से नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर विद्युत पोल से टकरा गया और पोल टूट गया। गांव वालों ने ट्रैक्टर को रोक लिया। मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों के साथ पंचायत हुई तो वाहन स्वामी ने पोल ठीक कराने का भरोसा दिया तबजाकर मामला शांत हुआ।