केराकत(जौनपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरोज बड़ेवर गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गांव से जा रही बारात में तेज आवाज में बंज रहे डीजे के पास मौजूद एक 11 वर्षीय बालक अचेत होकर गिर पड़ा। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विशाल यादव का कहना है कि हर किसी व्यक्ति के सुनने की एक क्षमता होती है। जबकि डीजे की ध्वनि की तीव्रता सामान्य से कई गुना ज्यादा होती है। जब क्षमता से अधिक डेसीबल की ध्वनि कानों तक पहुंचती है तो व्यक्ति के अचेतावस्था में जाने के साथ सुनने की क्षमता खो सकता है। यही नहीं दिल के रोगी व अन्य गंभीर रोगियों के लिये इसकी तीव्र ध्वनि जानलेवा भी हो सकती है।