फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री, सांसद और विधायकों ने अफसरों का लिया क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जनप्रतिनिधियों को अचानक सरकार की छवि की चिंता सताने लगी है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में समन्वय बैठक में जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की क्लास ली। कहा कि भ्रष्टाचार अब बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारी और कर्मचारी समझ लें कि सरकार बदल चुकी है और उसकी मंशा के अनुरूप काम करना है। विभिन्न विभागों में वर्षों से जमे लिपिकों की सूची देकर उनको हटाने को कहा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ गया है। चौपालों में सामने आया है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को नहीं मिल रहा है। थानों पर भ्रष्टाचार चरम पर है। दफ्तरों में फरियाद नहीं सुनी जा रही है। सर्वाधिक शिकायतें लेखपालों, ग्राम पंचायत अधिकारियों और पुलिस की सामने आई है। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार कार्य होना चाहिए। तमाम कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद जनता खुश नहीं है तो इसके पीछे असल वजह भ्रष्टाचार है।

सांसद केपी सिंह, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक जफराबाद डा. हरेंद्र सिंह, विधायक केराकत दिनेश चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार की असल वजह एक जगह पर जमे बाबू हैं। उनको बदला जाना चाहिए। डायल 100 के सिपाही भी वसूली करने लगे हैं। इसमें सुधार होना चाहिए। सांसद, विधायकों ने दलालों की एक सूची भी डीएम, एसपी को सौंपी और कहा कि इनको थानों और दफ्तरों से दूर रख जाए।
विज्ञापन

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

सरकार की मंशा के अनुसार योजनाओं में पारदर्शिता लाई जाएगी। एसपी दिनेश पाल सिंह ने कहा कि फरियाद नहीं सुनने वाले थानेदारों को हटाया जाएगा। बैठक में भाजपा महामंत्री संदीप तिवारी, पुष्पराज सिंह, डा. अजय सिंह, डीआईओएस डा. ब्रजेश मिश्र, बीएसए डा. राजेंद्र सिंह, सीएमओ डा. रामजी पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें