बदलापुर। तहसील सभागार में विधायक रमेश मिश्र की अध्यक्षता में कानून गो और लेखपाल के साथ बैठक कर राजस्व संबंधी वादों का समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लेखपाल, कानू गो से यह अपेक्षा की जाती है कि वह अपने पटल के कार्यो का निष्ठापूवॅक निर्वहन करेंगे जिससे पैमाइस, जाति, आय प्रमाणपत्र, पत्थरगड़्ड़ी जैसी मूलभूत समस्याओं का तत्काल निस्तारण करें ताकि किसानों को बार-बार तहसील की परिक्रमा न करनी पड़े। किसानों की किसी समस्या का निस्तिरण बिना किसी बात को सोचे किसान हित में पूरा करें। किसान अन्नदाता होता है। देश का पेट किसान भरता है। देश सेवा किसान का बेटा करता है। इसे सदैव ध्यान में रखकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। यदि किसी तरह की समस्या आती है तो बताएं उसका निस्तारण किया जाएगा। लेखपाल संघ के मंत्री ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक को सौपा। संघ की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराने की मांग की। विधायक ने ज्ञापन को मुख्यमत्री तक सदन चलने पर संज्ञान कराने का भरोशा दिलाया। इस अवसर पर उनके साथ गंगा सिह, मिथिलेश सिह, अखिल मिश्रा, धनंज्जय सेठ कायॅकतॉ मौजूद रहे।