मड़ियाहूं। क्षेत्र के बेलवां गांव के लोग दशकों से पेड़ के सहारे तार खींचकर बिजली जला रहे हैं। जानकारी के बाद भी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी बिजली का पोल लगाने की जहमत नहीं उठाना चाहते। शुक्रवार को ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्रक देकर दुर्घटना की आशंका जताई। साथ बिजली का पोल लगाए जाने की मांग की।
बेलवा गांव निवासी पंधारी लाल शर्मा की खेत में एक लिसोड़ा का पेड़ है। गांव में बिजली का जो तार खींचा गया है वह इसी पेड़ में बांधा गया है। गांव के तीन तरफ की बिजली की सप्लाई विभाग से हो रही। बिजली की सप्लाई चालू होने पर पेड़ में करंट उतरने का खतरा बना रहता है। शिकायत के बाद भी विभाग कोई कारवाई नहीं कर रहा है। गांव के कमलेश तिवारी कई बार उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बिजली का पोल लगाए जाने की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।