फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही छत के नीचे पूरी होंगी किसानों की सभी जरूरतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अब किसानों को मृदा परीक्षण से लेकर खाद, बीज, कींटनाशक और कृषि यंत्र समेत अन्य जरूरतें एक ही छत के नीचे पूरी हो सकेंगी। इसके लिए प्रत्येक विकास खंड और तहसील स्तर पर वन स्टाप शाप स्थापित की जाएगी। जिले में ऐेस 25 केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन

कृषि उप निदेशक जय प्रकाश ने बताया कि वन स्टाप योजना के तहत विकास खंड स्तर पर वन स्टाफ शाप स्थापित की जाएगी। जहां एक छत के नीचे किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद, बीज, दवा मिलेगी। किराए पर लघु कृषि यंत्र भी मुहैय्या कराए जाएंगे। उच्च गुणवत्ता के बीज, जैव उर्वरक, रासायनिक उर्वरक, माइक्रोन्यूट्रिएंट, वर्मी कम्पोस्ट, कींटनाशक रसायन, जैव कींटनाशक समेत सभी कृषि निवेशकों की आपूर्ति की जाएगी। वन स्टाप शाप का संचालन के लिए कृषि स्नातकों से आवेदन मांगे गए हैं। इस शाप का मालिकाना हक भी कृषि स्नातकों को ही मिलेगा। उन्होंने बताया कि योजना की कुल लागत चार लाख होगी। जिसमें से 50 हजार रुपये अभ्यर्थी को देना होगा। बाकी बैंक से लोन दिलाया जाएगा। इसमें 42 हजार रुपये सरकार अनुदान देंगी। उन्होंने बताया कि जिले के निवासी कृषि स्नातकों से पांच जुलाई तक आवेदन मांगे गए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित कमेटी अभ्यर्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें