फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक के खिलाफ 60 लाख गबन का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। एचडीएफसी बैंक की गौराबादशाहपुर शाखा से 23 ग्राहकों के नाम से फर्जी लोन लेकर 60 लाख रुपये गबन के मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने गबन का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मौजूदा शाखा प्रबंधक की तहरीर पर की है।
विज्ञापन

एचडीएफसी बैंक की गौराबादशाहपुर शाखा के पूर्व शाखा प्रबंधक फिरोज रिजवी ने स्थानीय ग्राहकों से अच्छे संबंध बनाए। सुनियोजित साजिश के तहत लोगों से कागजात पर दस्तखत कराकर लोग निकाल लिए। कुछ ग्राहकों से कहा कि उनके खाते में गलती से ज्यादा पैसे पोस्ट हो गए हैं, उनसे कुछ दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाए और निकासी पर्ची ले ली। कुछ ग्राहकों को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर सादा चेक ले लिया। चेक से निफ्ट खाते में जोड़कर रुपये निकलवा लिए। इस बीच फिरोज रिजवी का तबादला हो गया। ग्राहकों को इसकी जानकारी तब हुई जब उनके खाते से लोन की वसूली होने लगी। उन्होंने इसकी शिकायत नए शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी से की। पहले तो वह भी कुछ नहीं समझ पाए। बाद में लोगों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। मगर कहीं से कोई राहत नहीं मिली। उसके बाद पीड़ित ग्राहकों ने लगातार दो दिन बैंक में तालाबंदी की। उसके बाद शाखा प्रबंधक प्रदीप तिवारी ने 15 दिन में समस्या सा समाधान करने का लिखित आश्वासन दिया। पीड़ित अमित गुप्ता, निसार अहमद, राजू सोनकर, सुहेल अहमद, सीमा सोनकर, मोहम्मद अली, मोहम्मद अबूसाद, अखिलेश सोनकर, समेत अन्य ग्राहकों की शिकायत के बाद शाखा प्रबंधक अब पुलिस को तहरीर देकर फिरोज रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें