फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा मौखिक नहीं लिखित आश्वासन चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि में शिक्षणेतर कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। रजिस्ट्रार सुजीत कुमार जायसवाल और अनशनकारी नेताओं के बीच वार्ता बेनतीजा रही। कुलसचिव ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया लेकिन संघ के पदाधिकारी लिखित आश्वासन देने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि अधिकारी कहने के बाद भूल जाते हैं।
विज्ञापन

चौथे दिन राकेश मिश्रा, अच्छेलाल यादव, अंजनी तिवारी, सत्य प्रकाश गुप्ता, उमाशंकर यादव क्रमिक अनशन पर बैठे। कर्मचारी संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को जब तक मान नहीं लिया जाता तब तक प्रशासन लड़ाई जारी रहेगी। अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि अधिकारी मौखिक आश्वासन दे रहे हैं लेकिन हमें लिखित आश्वासन के बिना आंदोलन नहीं खत्म करेंगे। हमारी 12 सूत्रीय मांगों को माना जाना चाहिए। हमें छह माह से गुमराह किया जा रहा है। कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष शहनवाज खान ने कहा कि अधिकारी हम कर्मचारीयों के साथ अच्छे व्यवहार नहीं कर रहे है। कर्मचारियों को छह माह से गुमराह किया जा रहा है। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों पर जो बीत रही है, उसे अधिकारी समझने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें