सुजानगंज। क्षेत्र के रतनपुर गांव में स्थापित राधा कृष्ण मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। मंदिर का 11 वां स्थापना दिवस मनाया गया। गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा रतनपुर, नगौली, फरीदाबाद से श्री गौरीशंकर धाम होते हुए राधा कृष्ण धाम पर पहुंची। महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग भी भारी मात्रा में इस यात्रा में शामिल हुए। ढोल एवं बाजे के साथ लोग श्री राधे-राधे और राधे कृष्ण का जयकारा भी लगा रहे थे। राधा कृष्ण धाम पर पूजन अर्चन किया गया। शाम को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर ओंकार नाथ तिवारी, अभिषेक तिवारी, संजीव, प्रियांशु, सुरेश गुप्त आदि उपस्थित रहे।