खेतासराय (जौनपुर)। आजाद शिक्षा केंद्र की ओर से गुरुवार को नगर में स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। अपना शरीर अपना अधिकार तथा हमारा स्वास्थ्य अनमोल है के स्लोगन के साथ निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली मेनरोड, पुरानी बाजार होते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी परिसर में समाप्त हुई। प्रभारी चिकित्साअधिकारी डा. रोहित लाल ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। रैली का नेतृत्व अकरम अली ने किया जिसमें मुख्य रूप से रामदवर, हरिराम, सुफियान अहमद, बीनू, रीनू, मो. अज्जम, सरफ़राज, विनोद, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।