फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. निलेश, पत्नी पंखुड़ी सहित नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारियों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के मानिक चौक निवासी कुमार नर्सिंग होम के चिकित्सक डा. निलेश, उनकी पत्नी डा. पंखुड़ी और नगर पालिका के अज्ञात अधिकारी व कर्मचारियों के विरूद्घ कोतवाली थाने में बेगमगंज निवासी कुमार गौरव मिश्र ने धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में गुरूवार को केस दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि बेगमगंज निवासी कुमार गौरव मिश्र की पत्नी वंदना मिश्र की मौत इलाज में लापरवाही बरतने की वजह से 12 मार्च 2013 को हो गई। इस मामले में मेडिकल काउंसिल ने डा. निलेश और डा. पंखुड़ी के विरूद्घ वाद दाखिल किया। जिसमें तीन माह का प्रतिबंध डा. निलेश पर लगा और डा. पंखुड़ी को चेतावनी दी गई। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि इनके द्वारा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों को साजिश में करके फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया और उसे मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया में दाखिल कर मुकदमे को खारिज करा दिया गया। डीएम के यहां फर्जी शिकायत की गई। इस मामले की सीओ ने जांच की और दोनों प्रमाण पत्रों को देखा। इस मामले में नगर पालिका द्वारा भी फजीवाड़ा किया गया है। जो भी हो पुलिस केस दर्ज मामले की जांच में जुट गई है। उधर डाक्टर निलेश का कहना है कि गौरव मिश्र का आरोप गलत है। उन्होंने खुद कूटरचित दस्तावेज बनवाए थे। हम लोगों को बेवजह परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें