करंजाकला (जौनपुर)। वाराणसी- फैजाबाद रेल प्रखंड पर इंजन फेल होने से महगांवा और मिहरावां स्टेशन के बीच दो घंटे तक मालगाड़ी खड़ी रही। जिसके कारण दो यात्री ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर रोक दिया गया। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन से दूसरा इंजन भेजकर मालगाड़ी को महंगावा स्टेशन पर भंजा गया। मालगाड़ी गुरुवार को सुबह पांच बजे वाराणसी से टांडा जा रही थी। महगंवा और मेहरावा स्टेशन के बीच बहादीपुर गांव के पास उसका इंजन फेल हो गया। जिसके कारण करीब दो घंटे तक मालगाड़ी वहीं खड़ी रही। जिससे सियालदह एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को दूसरे स्टेशनों पर रोक दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक यात्री ट्रेन को दूसरे स्टेशनों पर रोक दिया गया। स्टेशन मास्टर रामप्रकाश यादव ने बताया की जानकारी होने पर जौनपुर से इंजन भेजकर मालगाड़ी को महगांवा स्टेशन पर खड़ी कराया गया। उसके बाद दूसरे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को रवाना किया गया।