फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफ सीजन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड बंद करा रहा ईंट भट्ठे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर/ घनश्यामपुर (जौनपुर)। प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण विभाग आफ सीजन में तहसील क्षेत्र के ईंट भट्ठों को बंद कराने में जुटा है। ईंट भट्ठा संचालकों पर आरोप है कि बगैर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की सहमति से यह ईंट भट्ठे चल रहे हैं। परिणामस्वरूप वायु प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण अधिनियम की धज्जियाँ संचालकों द्वारा उड़ाई जा रही है। बदलापुर तहसील क्षेत्र में 62 ईंट भट्ठे चल रहे हैं।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट एवं हाई कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि बगैर प्रदूषण बोर्ड के अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्ति के कोई भी भट्ठा संचालित नहीं होना चाहिए। किंतु अब तक न्यायालय के आदेश की धज्जियां उड़ा रहा है। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण एनजीसी ने जब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पर शिकंजा कसना शुरू किया तो आनन फानन में बोर्ड ने 29 ईंट भट्ठा मालिकों को ईंट भट्ठा बंद करने की नोटिस दे डाली। साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी रमापति बिंद को भी बोर्ड का आदेश पालन कराने का निर्देश दिया है। ईंट भट्ठों का संचालन माह अक्टूबर से जून तक का है। जुलाई से लेकर सितंबर तक भट्ठों का सीजन आफ रहता है। इसी आफ सीजन में प्रदूषण बोर्ड अपनी कार्यवाही में जुटा है। अभी अब भी बोर्ड ने अधिकांश भट्ठा मालिकों को नोटिस नहीं दिया है। जब कि वह लोग भी बोर्ड के मानक को पूरा नहीं कर रहे हैं। जिले के सीमा से सटे बजरंग नगर होते हुए आजमगढ़ की सीमा कंजही में यात्रा प्रवेश की। इस दौरान जिला अध्यक्ष डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में पदयात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस मौके पर सूर्य नारायण सिंह, मोहम्मद हैदर खान, मनीष केसरी, राम सुरेश पटेल, अजय यादव, प्रेमचंद गौतम, बबलू गुप्ता, रिजवान अहमद, फैसल खान, प्रदीप मिश्रा, कामता प्रसाद सिंह, अमन यादव आदि पदयात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें