फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ से मिलती है सत्कर्म करने की प्रेरणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मंडल महिला मंडल जज कालोनी में चल रहे चार दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन बुधवार को योग और संस्कार महोत्सव के साथ हुआ। योगाचार्य अभिषेक मिश्र ने सुबह योगाभ्यास कराया और योग से होने वाले फायदे को बताया। हवन पूजन से आस पास का माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

शांतिकुंज हरिद्वार से संत आचार्य राजकुमार भृगु ने कहा कि यज्ञ हमें प्रेरणा देता है कि अपने अज्ञान को, बुरे कर्मों की आहुति देकर संस्कारवान बनें। जिस तरह आग के संपर्क में आने पर हर वस्तु तप कर उसे आत्मसात कर लेती है उसी तरह हमें भी अपने हर अज्ञान की आहुति देकर उसे नष्ट कर देना चाहिए। यज्ञ के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यज्ञ के दौरान प्रज्ञा मंडल को दीपों से सजाया गया था। इस मौके पर सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। संयोजक देशबंधु पद्माकर मिश्र ने कहा कि जिस प्रकार छोटी सामर्थ्य रखते हुए नन्हा दीपक अंतिम सांस तक अंधकार से लड़ता रहता है। उसी प्रकार हम सभी को अपनी बुराइयों के खिलाफ हमेशा संघर्ष करते रहना चाहिए। इस मौके पर सुनील कुमार मिश्र, आनंद मिश्र, देवेंद्र राय, विजय, राघवेंद्र, ऋचा, शिखा, शीला, तारा, मुन्नी, चित्रलेखा, निर्मला राय, विकास मिश्र, रेखा, राकेश, शिव कुमार, शांतनू, दिनेश सिंह, मालती सिंह आदि मौजूद थी। दिनेश टंडन ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें