खेतासराय। नगर के डोभी मोहल्ले में बुधवार को प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को स्थानीय लोगों ने बंधक बनाकर शादी के लिए मजबुर कर दिया। शाम को आनन फानन में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर युवक और युवती का मोहल्ले के काली मंदिर में विवाह करा दिया गया ।
आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र के समसपुर निवासी एक युवक का नगर के डोभी वार्ड की एक युवती से कुछ दिनों पूर्व एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान आंखे चार हो गई थी। तभी से दोनों मिलते जुलते थे । बुधवार को भी प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका से डोभी रेलवे क्रासिंग के पास मिलने आया था । तभी ग्रामीणों की नजर दोनों पर पड़ गई और प्रेमी युवक को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर उसके परिजनों को बुलाया । लड़की पक्ष के लोगों के दबाव पर युवक के परिजन भी बुधवार को ही शादी के लिए रजामंद हो गए।