फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासी भोजन खाने से पांच लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी बाजार निवासी पांच लोग बासी खाना खाने से बीमार हो गए। उनका इलाज सीएचसी डोभी में चल रहा है। बाजार निवासी शाह आलम के परिवार के सभी लोग मंगलवार को केराकत रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सम्मिलित होने गए थे। वहां से लौटते समय भोजन का पार्सल भी लेते आए। जिसे सुबह खाने से उस परिवार के पांच सदस्यों जिसमें शाहिल (12) पुत्र आरिफ , शैफ (14) पुत्र आरिफ, शम्मों (24) पुत्री शाह आलम, शमी (26) पत्नी शरीफ व शब्बो (35) पत्नी आरिफ की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द डोभी पहुंचाया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें