फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कामगारों को दी हक की जानकारी

Tue, 26 Jun 2018 12:08 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कन्फेडरेशन आफ फ्री ट्रेड यूनियंस आफ इंडिया (सीएफटीयूआई) की ओर से रविवार की शाम पीडब्ल्यूडी डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन हुसैनाबाद में जागरूकता सभा आयोजित की गई, जिसमें घरेलू महिला कामगारों को इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन के नियमों और हक की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

सीएफटीयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माया पांडेय ने कहा कि विश्व कई देशों में घरेलू महिला के हितों की रक्षा के लिए समझौता हो चुका है। मगर भारत इस पर गंभीर नहीं हैं। घरेलू मजदूर की परिभाषा, काम करने के घंटे, मजदूरी व अवकाश, बीमा सुरक्षा, कार्य स्थल पर सुरक्षा आदि का अधिकार दिलाना हमारा मकसद है। इसके लिए 1999 में ही संघर्ष चल रहा है। विश्व के तमाम मजदूर संगठनों ने इसके लिए आवाज उठाई है। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरिता सिंह देखरेख में आयोजित इस सभा का संचालन मनोज कुमार ने किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवस्तव, चंद्रशेखर सिंह, मीना यादव, जया साहनी, उर्मिला प्रजापति, सीमा साहू, शारदा, चिंता, सोनबरषा, मन्ना देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें