फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि कर्मचारी संघ का क्रमिक अनशन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ 12 सूत्री मांगों को लेकर 26 जून से विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में क्रमिक अनशन शुरू करेगा। संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने बताया कि विगत दो माह से संघ की समस्या को लेकर कुलपति और रजिस्ट्रार को पत्रक दिया जा रहा है लेकिन विवि प्रशासन उदासीन है। मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने, भवनों की मरम्मत, जीपीएफ कटौती सहित अन्य मांगों को लेकर पत्रक दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि एक पखवारा पहले कुलसचिव को पत्रक देकर अवगत करा दिया गया था कि यदि 25 जून तक समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो 26 जून से कर्मचारी क्रमिक अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे। संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव की अध्यक्षता में मीटिंग कर तय हुआ कि कर्मचारी 26 जून से सरस्वती प्रतिमा के सामने क्रमिक अनशन करेंगे।
विज्ञापन



जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में नए सत्र में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए हास्टलों की साफ-सफाई और रंगरोगन का काम शुरू कर दिया गया है। हास्टल आवंटन के लिए छात्रों से काउंसलिंग के समय ही आवेदन जमा कराया जाएगा। बाहरी छात्रों का विशेष ध्यान रखा जाएगा। छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो उसे देखते हुए सफाई का काम कराया जा रहा है।
परिसर मेें संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने वाले छात्रों को हास्टल का एलाटमेंट किया जाता है। परिसर में छात्रों के लिए कुल पांच हास्टल संचालित हो रहे हैं। जिसमें छात्रों के लिए तीन और छात्राओं के लिए दो हास्टल हैं। विश्वकर्मा हास्टल में 130, चरक में 89, सीवी रमन में 226, द्रोपदी में 136 और मीराबाई हास्टल में 40 छात्रों के रहने की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें