जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एनएसएस के स्वयंसेवक सत्यम सुंदरम मौर्या चीन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व करेंगे।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सांस्कृतिक आदानप्रदान कार्यक्रम के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक सत्यम सुंदरम मौर्या चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तर प्रदेश से दो स्वयं सेवकों का चयन हुआ है। कुलपति प्रो. राजाराम यादव, कुलसचिव सुजीत कुमार जयसवाल, कार्यक्रम समन्वयक राकेश कुमार यादव, डा विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, कार्यक्रम अधिकारी, डा. सन्तोष कुमार पाडेय, डा. विजय प्रताप तिवारी, रघुनन्दन यादव, धीर सिंह, मुन्ना रावत ने सत्यम सुंदरम को बधाई। तीन जुलाई से 10 जुलाई तक चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए स्वयं सेवक सत्यम सुंदरम चीन पहुंचेंगे। सत्यम एसकेडी पीजी कालेज के छात्र हैं।