फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की बात छोड़ काम की बात करें पीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। कांग्रेस की ओर से रविवार को ब्लाक मु्ख्यालय पर पोलखोल ब्लाक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन कर सरकारी की नाकामियों को गिनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह ने कहा कि मोदी जी को मन की बात छोड़ कर काम की बात करने के बारे में सोचना चाहिए। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्र एवं प्रदेश सरकारों के जनविरोधी नीतियों व झूठे आश्वासनों के विरोध में विकास खण्ड के बाबा गोविन्ददास स्कूल चौरासन्तदास पर आयोजित पोलखोल ब्लाक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

इंद्रभुवन सिंह ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ने चार साल के शासन में केवल जनता को छलने का काम किया है। हर महीने मन की बात तो करते हैं लेकिन काम की बात नहीं करते और न ही चुनाव के वक्त जनता से किए वादों पर अमल करते हैं। उन्होंने कहा जनता अब समझ चुकी है कि केवल भाषण से पेट नहीं भरने वाला है। पूरे देश की जनता महंगाई से त्रस्त है। किसान आत्म हत्या करने पर विवश हैं। लेकिन मोदी जी जब विदेश यात्राओं से फुर्सत पाते हैं तो झाड़ू उठा लेते हैं। उन्होंने कहा चार सालों में उद्योगपतियंो की संपत्ति तो चार गुनी बढ़ गई लेकिन किसानों की आय दोगुनी होने के बजाय घटती गई। उद्योग पतियो के ढाई करोड़ के ऋण माफ कर दिए गए लेकिन किसानों की कर्जमाफी के नाम पर पैसे का रोना रो रहे हैं। दो करोड़ बेरोजगारों को नौकरी दिलाने का वादे कि पूर्ति पान और पकौड़े की दुकान के द्वारा किया जा रहा है। सम्मेलन को वरिष्ठ कांग्रेसी देवानन्द मिश्र, विजय शंकर उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया। आयोजक व संचालन कर रहे जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रभाकर मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष सत्य प्रकाश, सुभाष चंद, विशाल खत्री, उमेश शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, रामसूरत पाल, ओंकार मिश्रा, नागेश मिश्र, अभय नारायण, सर्वेश पाल, राकेश यादव, मनोज शुक्ला, आकाश मिश्रा आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता डा. प्रभात विक्रम सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें