फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन अधिकार पद यात्रा को सफल बनाने पर मंत्रणा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। किसानों के सभी फसलों का डेढ़ गुना मूल्य देने आदि जनहित की मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी द्वारा 25 जून से आठ जुलाई तक निकाले जाने वाले जन अधिकार पद यात्रा को सफल बनाने के लिए शनिवार की रात पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान पद यात्रा में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर बल दिया। साथ ही पद यात्रा के बारे में विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को बेनिया बाग वाराणसी में सभा होगी। 26 जुलाई को वाराणसी से बलिया तक जन अधिकार पद यात्रा निकाली जाएगी। यह पद यात्रा 25 जून से लेकर आठ जुलाई तक निकाली जाएगी। इसमें किसानों के सभी फसलों का डेढ़ गुना मूल्य देने, किसानों के भूमि का 2013 भूमि अधिग्रहण कानून के तहत मुआवजा देने, किसानों का कर्ज माफ करने, पटरी दुकानदारों को राष्ट्रीय फेरी अधिनियम2013 के तहत संरक्षण देने,शिक्षक व पुलिस भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने, शिक्षा मित्रों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमिति करने, बनुकर व शिल्पकारों की बदहाली को रोकने, युवाओं को नौकरी देने आदि की मांगों को पूरा करने की मांग की जाएगी। जिला संयोजक अनुराग मिश्र ने कहा कि योगी सरकार जब से आई है तब से बिजली की समस्या और बढ़ गई है। इस मौके पर अमरनाथ यादव, राजेश अस्थाना, बबलू गुप्ता, रिजवान अहमद, एसएन सिंह, डा. अमित श्रीवास्तव, अजय यादव, प्रेमचंद्र गौतम, राजन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें