बदलापुर / घनश्यामपुर। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान के छठवें दिन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर में 150 लोगों के बलगम की जांच की गई। इस दौरान टीबी के तीन मरीजों को चिह्नित किया गया। अभियान की कामयाबी के लिए महकमा ने 45 कर्मचारियों को लगाया है। यह जानकारी बदलापुर के क्षय नियंत्रण प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि टीबी के चिंहित मरीजों का एक्सरे सोमवार को नि:शुल्क कराया जाएगा ।साथ ही उनको नि:शुल्क दवांए भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ने बताया कि टीबी का आधुनिक और संपूर्ण उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बिल्कुल मुप्त किया जाएगा।