फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। शाहगंज बलिया पैसेंजर के शनिवार को शाहगंज रेलवे स्टेशन से लेट होने पर यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के केबिन में जमकर हंगामा किया। आरपीएफ के जवानों ने पहुंचकर मामला शांत कराया। ट्रेन साढ़े तीन घंटे विलंब से बलिया को रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक शाहगंज आरपी राम ने बताया कि साढ़े तीन घंटे बाद लोको पायलट के आने पर ट्रेन रवाना हुई। कहा कि इसकी सूचना कंट्रोल को दे दी गई है।
विज्ञापन

शाहगंज से बलिया जाने वाली पैसेंजर शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार से सुबह छह बजकर 10 मिनट पर रवाना होनी थी लेकिन एक घंटे बाद भी ट्रेन नहीं रवाना हुई। परेशानहाल यात्री स्टेशन मास्टर के यहां जानकारी लेने पहुंचे तो पता चला कि लोको पायलट नहीं पहुंचा है। इसपर यात्री भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिए। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ के उपनिरीक्षक और जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। साढ़े तीन घंटे विलंब से अधिक विलंब से पौने दस बजे लोको पायलट के आने पर ट्रेन बलिया के लिए रवाना हुई। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक शाहगंज आरपी राम ने बताया कि ट्रेन के विलंबित होने की सूचना कंट्रोल को दे दी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें