जौनपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने छापेमारी अभियान के तहत शनिवार को ओलन्दगंज में स्थित देशी घी जलपान मिष्ठान भण्डार के यहां से खोवा, चीनी मिश्रित, जीरा मसाला, पनीर का नमूना लिया। इसके अलावा कई लोगों के यहां से मिश्रित दूध, वनस्पति, छेने की मिठाई, मटर के आटे का सैंपल लेकर नमूनों को सील करके जांच हेतु जन खाद्य विश्लेषक मेरठ लैब भेजा है। यह अभियान बीते 21 जून से चलाया जा रहा है।
जिला अभिहित अधिकारी ने बताया कि शनिवार को अजय मौर्य निवासी नत्थनपुर थाना जलालपुर के यहां से मिश्रित दूध (गाय, भैस), बिजेंद्र पाल निवासी ख्वाजापुर थाना जफराबाद के यहां से मिश्रित दूध (गाय, भैस), अवनीश यादव निवासी दुगौली खुर्द थाना बदलापुर के यहां से घी, सतीश जायसवाल निवासी धनियामऊ थाना बक्सा के यहां से वनस्पति, और वनस्पति से निर्मित बूंदी, संतोष तिवारी निवासी ओईना थाना खुटहन के यहां से छेने की मिठाई, पनीर और घी का नमूना लिया। उन्होंने बताया कि यह नमूना संतोष दूबे, मिश्री लाल, ज्ञानेन्द्र पाल सिंह, एसपी यादव, राजेश मौर्य, बीएस मंगलमूर्ति, डा. तूलिका शर्मा द्वारा लिया गया।