फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में उपली रखा देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने शनिवार को धर्मापुर ब्लाक के कमरुद्दीनपुर गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान एक शौचालय में उपली रखा देख डीएम ने नाराजगी जताई। साथ ही फटकार लगाते हुए लाभार्थी से शौचालय के धनराशि की रिकवरी करने का निर्देश बीडीओ को दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने शनिवार को कमरुद्दीनपुर गांव में हुए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में भ्रमण कर आवास व शौचालय सहित अन्य कार्यों के प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान गांव में ओडीएफ के तहत 250 शौचालयों का निर्माण कराया गया है, जिसकी जांच करते समय राजपति के शौचालय का दरवाजा खुलवाया तो देखा कि शौचालय में उपली रखा हुआ था। डीएम ने तत्कान शौचालय में से उपली हटवाने और राजपति से शौचालय की धनराशि वसूल करने का निर्देश बीडीओ धर्मापुर को दिया। सीडीओ आलोक कुमार, बीडीओ रामचरन यादव, एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौर्य, प्रधान संतोष कुमार यादव, सेक्रेटरी सरिता मौर्या, बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें