जौनपुर। योग दिवस पर ग्रामीणांचलों में भी जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए। इसमें खंड विकास अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया था। वैसे तो तहसील स्तर पर प्रशासन की तरफ से एक शिविर आयोजित की गई थी लेकिन लोगों ने स्वयं अपने-अपने स्कूल, कॉलेजों और गांवों में शिविर आयोजित कर लोगों को योग के गुर सिखाए।
मड़ियाहूं:
नगर के मड़ियाहूं पीजी कॉलेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ विधायक डॉक्टर लीना तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि योग एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से मिलन है। योग से मन और दिमाग को एकाग्र करने में इसका प्रमुख योगदान है। इस मौके पर एसडीएम मडियाहूं, तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक, डॉ. श्यामदत्त दुबे, अपूर्व तिवारी, अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार आदि मौजूद रहे। बीएनबी इंटर कॉलेज, राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज जमालापुर आदि स्थानों पर भी शिविर का आयोजन किया गया। नगर के गंजगली मोहल्ला स्थित शिव मंदिर पर सैकड़ों लोगों ने राजेश पांडे के नेतृत्व में योग किया। कौशल्या महाविद्यालय में विजय सिंह मौर्य ने योग सिखाया।
मछलीशहर:
बिहारी महिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। योग के प्रशिक्षक विजय कुमार गुप्ता व कुलदीप मौर्या ने शिविर में उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह, तहसीलदार केके मिश्र आदि मौजूद रहे। इसके अलावा पतंजलि संस्थान के संचालक मेवालाल मौर्य ने, सुबास चंद्र बोस जूहा कायस्थाना, भाजपा कार्यकर्ताओं ने योग शिविर आयोजित कर लोगों को योग सीखाया।
केराकत:
स्थानीय पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर शिविर आयोजित कर लोगों को आसन, प्राणायाम, ध्यान एवं योग बताया गया। सैनिक गिरजा शंकर कालेज, शिवमूर्ति बालिका इंटर कालेज और मेजबान विद्यालय में योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिक्षक शंभू नाथ, समर बहादुर, सरिता सिंह के निर्देशन में सूर्य नमस्कार, ध्यान, अनुलोम विलोम, योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। इस मौके पर एसडीएम मंगलेश दूबे, सीओ दिग्विजय सिंह, बीडीओ राजीव शर्मा, प्रबंधक शमशेर सिंह आदि उपस्थित रहे।
बदलापुर:
सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में प्रशिक्षक अखिलेश योगी के नेतृत्व में योग शिविर आयोजित हुआ। जिसमें लोगों को योग, आसन, प्राणायाम की विधि बताई गई। योग का शुभारंभ उपजिलाधिकारी रमापति राम बिंद ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रबंधक विनोद सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अनिल सिंह शक्ति उपस्थित रहे। उमां बैजंती पब्लिक शाहपुर में योग प्रशिक्षक डा. संध्या मौर्य ने योग कराया। इस अवसर पर अशोक शुक्ला,
शाहगंज:
सेंट थामस इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित किया गया। जिसे संबोधित करते हुए एसडीएम जेएन सचान ने कहा कि योग शरीर और आत्मा का मिलन है। प्रधानाचार्य रोड्रिग्स एंथनी और जेसी पंकज सिंह ने लोगों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, राजीव यादव, सुशील तिवारी, अनिल सिंह, गुलाम साबिर, संतोष पांडेय, आसिफ मेंहदी, रईस खान, फहद खान मौजूद रहे। उधर आरपीएफ बैरक पर भी प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव के नेतृत्व में जवानों ने योग किया और योग से शरीर को स्वस्थ रखने का संकल्प लिया।