फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील दुकान में रखा खाद्यान्न हुआ चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मछलीशहर। ग्रामीणों की शिकायत की जांच करने गए आपूर्ति निरीक्षक को दुकान का स्टाक दिखाने के बजाए कोटेदार दुकान बंद कर फरार हो गया। दोबारा जाने पर आपूर्ति निरीक्षक द्वारा दुकान सील कर दिया गया। ग्रामीणों की माने तो दुकान के कमरे की पिछली दीवार तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया है। वैसे कोटेदार ने अभी तक पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी है। मामला संदिग्ध मानकर आपूर्ति विभाग जांच में जुटा है।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर ताजुद्दीनपुर गांव के कोटेदार की दुकान का स्टाक चेक करने आपूर्ति विभाग के निरीक्षक नन्दकुमार यादव गए थे। दुकानदार पर अनाज वितरण में धांधली करने की शिकायत गत माह में ग्रामीणों ने की थी। आपूर्ति निरीक्षक के जाने पर कोटेदार नहीं मिला। जांच के लिए आपूर्ति निरीक्षक दोबारा पहुंचे तो वह बाहर होने की बात कहकर टाल दिया। जिस पर आपूर्ति निरीक्षक ने दुकान सील कर दिया। इसके बाद भी दुकानदार नहीं आया। बल्कि दूसरे दिन ही जिस कमरे को सील किया गया था उसके पीछे के भाग की दीवार तोड़कर सामान गायब हो गया। दुकान में चोरी होने की भी शिकायत पुलिस में दर्ज नहीं कराई गई है। आपूर्ति निरीक्षक द्वारा जांच की जा रही हैं। ग्रामीणों की माने तो उक्त कोटेदार द्वारा व्यापक पैमाने पर अनाज वितरित नहीं किया गया है। दुकान सील होने पर पूरा सामान दीवार तोड़कर गायब कर दिया गया है। कमरा सामने से अभी भी सील पड़ा है। आपूर्ति निरीक्षक नन्दकुमार यादव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। कोटेदार यदि दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें