जौनपुर। टीडीपीजी कालेज परिसर में एनसीसी प्रशिक्षण शिविर में बुधवार को 98 एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर एजुद्दीन अंसारी ने चलती साइकिल तरह- तरह के कारनामे दिखाए। बाइक के स्टंट भी किया। कैंप कमांडेंट कर्नल पवन मेहरोत्रा के निर्देशन में कैडेटों ने रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने आग लगने पर बरतने वाले उपायों की जानकारी दी। आग पर काबू पाने एवं गैस सिलिंडर बुझाने की तरकीब सिखाई। कैडेटों के बीच रस्साकशी प्रतियोगिता बेहद रोमांचकारी थी। बालक वर्ग में ब्रेवो कम्पनी ने अल्फा एवं चार्ली कम्पनी को पराजित कर पहला स्थान हासिल किया।चार्ली दूसरे तो अल्फा तीसरे स्थान पर रही। बालिकाओ में इको कम्पनी को पहला और डेल्टा कम्पनी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर कर्नल पवन मेहरोत्रा,मेजर शैलेंद्रनाथ सिंह,कैप्टन रजनीश सिंह मुरली पाल नीरज सिंह, बीएचएम जनार्दन सिंह जेसीओ बी बी गुरुंग, रमेश मिंज, छंग बहादुर थापा, प्रेम सिंह यादव हवलदार महेंद्र सहित सभी पीआई स्टाफ मौजूद थे।