फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ने एमएससी कप पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के आरडीएम शिया इंटर कालेज ग्राउंड में रुल आउट नाइट सै. विलायत हुसैन मेमोरियल एमएससी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मंगलवार की खेला गया। फाइनल में भदोही इलेवन ने आठ विकेट से सनराइज इलेवन को हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। मैन ऑफ द मैच भदोही इलेवन के राजा को मिला। मैन ऑफ द सीरिज अजहर को मिला। बेस्ट बैट्समैन का अवार्ड शाइन वर्ड के अंकुर सिंह, बेस्ट बॉलर सनराइज के युवराज, बेस्ट विकेट कीपर शाइन वर्ड के शोभित, बेस्ट फील्डर शाइन वर्ड के राहुल, बेस्ट स्पोर्ट स्प्रिट का अवार्ड शाइन वर्ड के फरहान को दिया गया।
विज्ञापन

टास जीतकर सनराइज इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भदोही इलेवन ने दो विकेट के नुकसान पर ही लक्ष्य प्राप्त कर आठ विकेट से खिताब जीत लिया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केके चौधरी, विशिष्ट अतिथि एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू व व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बसपा नेता सलीम खान, निखिलेश सिंह, प्रबंधक नजमुल हसन नजमी, सभासद सदफ हैदर, अलमास सिद्दीकी, दीपक सिंह मांटो, माजिद निसार, आफाक अहमद बबलू, असकरी अब्बास, अशफाक मंसूरी, दीपक जायसवाल, संतोष मौर्या, फैसन हसन तबरेज, आजम जैदी, रिजवान हैदर राजा, हसनैन कमर दीपू मौजूद रहे। संचालन सलमान शेख ने किया। कमेंट्री शौकत अली मुन्ना, मनीष झाम, ताजुद्दीन अंसारी, सालिम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें