जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव पर स्थित मोहम्मद हसन पीजी कालेज में आयोजित राज्य ललित कला अकादमी लखनऊ द्वारा संचालित चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया गया। समापन मौके पर प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि राज कालेज के प्राचार्य डा. विष्णुचंद्र त्रिपाठी ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति में प्रतिभा विद्यमान है। उसे पहचानने एवं निखारने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि शिक्षक नेता संतोष सिंह ने कहा कि वर्तमान में व्यक्तिगत एवं व्यवसायिक दोनों ही क्षेत्रों में कला की महती आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक तुरिया गुप्ता द्वारा संस्थापित ललित सर्जना द्वारा आयोजित मेंहदी, रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। संतोष सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आए लोगों के प्रति आभार मनीषदेव ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष मोती लाल यादव, समाजसेवी शशांक सिंह रानू, अशोक मिश्र, सुजीत कुमार, संतोष त्रिपाठी, डा. लक्ष्मी गुप्ता, आशीष चौरसिया, आकाश मौर्य, आराधना वर्मा, आकाश सिंह, योगेश तिवारी, मनीष आदि उपस्थित रहे।